Showing posts with label Current Affairs. Show all posts
Showing posts with label Current Affairs. Show all posts

            Current Affair 19 March, 2016 in Hindi

1.पीपीएफ और किसान विकास पत्र की ब्‍याज दरों में सरकार ने की कटौती

i.छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज में सरकार ने एक बार फि‍र कटौती कर दी है। सरकार ने लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर ब्याज दर 8.7 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दी है। साथ ही किसान विकास पत्र पर मिलने वाली ब्याज दर 8.7 फीसदी से  घटाकर 7.8 फीसदी की गई। 
ii.इससे पहले सरकार ने 16 फरवरी को छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज को बाजार अनुरूप बनाने के लिए कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही सरकार ने इन योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज की समीक्षा वार्षिक के बजाये तिमाही आधार पर करने का भी ऐलान किया था, जिसके तहत पहली समीक्षा बैठक के बाद आज नई ब्‍याज दरों की घोषणा की गई है।
iii.फरवरी में सरकार ने एक से तीन साल की परिपक्‍वता अवधि वाले किसान विकास पत्र और पोस्‍ट ऑफि‍स रिक्रूरिंग डिपॉजिट पर ब्‍याज दर 25 आधार अंक घटाकर 8.15 फीसदी सालाना करने की घोषणा की थी। ये नई दरें एक अप्रैल 2016 से लागू होंगी। 
iv.वित्‍त मंत्रालय ने 16 फरवरी को कहा था कि एक साल, दो साल और तीन साल सावधि जमा, किसान विकास पत्र तथा पांच की रिक्रूरिंग डिपॉजिट पर ब्‍याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती होगी और इन्‍हें बैंकिंग सेक्‍टर में अन्‍य उपकरणों के समान बनाया जाएगा। इस कदम का उद्देश्‍य अर्थव्‍यवस्‍था को कम बयाज दरों की ओर ले जाना है।

2.पूसा कैंपस में पीएम मोदी ने किया कृषि मेले का उद्घाटन

i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि उन्नति मेले का उद्घाटन किया है। यह मेला राजधानी के पूसा कैंपस में आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा है कि भारत का भाग्य गांव और किसानों का भाग्य बदले जाने के बाद ही संभव है। 
ii.उन्होंने 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' के सिंद्धांत का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस से पानी का सही इस्तेमाल होगा और किसानों को ज्यादा पैदावार मिलेगी। उन्होंने कहा, हम जिस भी योजना की बात करते हैं, विपक्षी कहते हैं कि यह हमारे समय का है।
iii.पीएम मोदी ने कहा- पानी ईश्वर का हमें तोहफा है, हमें इस बर्बाद करने का हक नहीं है, इसलिए हमें 'पर ड्रॉप, मोर क्रॉप' पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेगी।

3.आईसीआईसीआई बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए फेरारी से समझौता किया

i.देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड हेतु इटैलियन लक्जरी स्पोर्टस कार निर्माता कंपनी फेरारी के साथ समझौता किया है| आईसीआईसीआई बैंक के महाप्रबंधक कुशल राय के अनुसार फेरारी श्रृंखला का देश में पहला यह क्रेडिट कार्ड है|
ii.‘फेरारी के्रडिट कार्ड’ वीजा प्लेटफार्म पर दो संस्करणों में आएगा और इसके तहत ग्राहकों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी| दो वेरिएंट में फेरारी प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड और सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड में उपलब्ध है| जिसमे इटली के लिए सभी खर्च भुगतान यात्रा आदि प्रदान की जाएंगी|   
iii.बैंक ने इसके शुल्क का ब्योरा साझा नहीं किया है| आईसीआईसीआई बैंक ने फेरारी क्रेडिट कार्ड विशेष रूप से कुलीन वर्ग के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है| 
फेरारी क्रेडिट कार्ड फेरारी और मोटर रेसिंग प्रशंसकों के जीवन शैली के पूरक हेतु विशेष विशेषाधिकार की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करते हैं|


4.भारत का पहला शिक्षा केन्द्रित त्वरक कार्यक्रम एडूगिल्ड एमआईटी पुणे में शुरू

i.पुणे स्थित महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी ने मार्च 2016 के दूसरे सप्ताह में भारत का पहला शिक्षा केन्द्रित त्वरक (accelerator)  कार्यक्रम ‘एडूगिल्ड’ (Edugild) स्थापित किया है| 
ii.त्वरक देश में पहला संस्थान होगा जो केवल शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करेगा|
iii.देश भर से पहले ही साल में इस योजना में शिक्षा-केन्द्रित 300 उद्यमियों द्वारा आवेदन किए गए| इन आवेदकों में से चार कंपनियों को ‘एडूगिल्ड’ त्वरक कार्यक्रम के लिए चुना गया|


5.भारत ने विश्व बैंक के साथ 35 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

i.भारत सरकार ने मध्य प्रदेश सिटीजन एक्सेस टू रिस्पोंसिव सर्विस योजना के लिए विश्व बैंक के साथ 35 लाख अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.भारत की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग के संयुक्त सचिव (एमआई) राजकुमार और विश्व बैंक की ओर से भारत में विश्व बैंक के राष्ट्र निदेशक ओन्नो रूहूल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए|
iii.क्रियान्वयन इकाई समझौते पर मध्य प्रदेश के लोक सेवा प्रबंधन विभाग (लोक सेवाओं की राज्य एजेंसी) के ईडी एम सैलवेन्द्रन और विश्व बैंक की ओर से भारत में विश्व बैंक के राष्ट्र निदेशक ओन्नो रूहूल ने हस्ताक्षर किए|
iv.इस परियोजना की लागत 50 मिलियन अमरीकी डॉलर है जिसमें से 35 मिलियन अमरीकी डॉलर विश्व बैंक के द्वारा दिए जाएंगे और शेष धनराशि राज्य के बजट से पूरी की जाएगी परियोजना की अवधि 5 वर्ष है| 

6.भारतीय पहलवान योगेश्वर को मिला ओलम्पिक टिकट

i.भारत के कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने एशियन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शनिवार को 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग का ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है।
ii.योगेश्वर ने पहले दौर में कोरिया के जु सोंग किम को 8-1 से हराया। इसके बाद वियतनाम के जुआन डिंह न्गुयेन को क्वार्टर फाइनल में तकनीकी वर्चस्व के आधार पर हराया।
iii.सेमीफाइनल में योगेश्वर ने कोरिया के सेयुंगचुल ली को 7-2 से मात दी। इसी के साथ उन्होंने ओलम्पिक में अपनी जगह पक्की कर ली। हर श्रेणी में से शीर्ष दो खिलाड़ियों को ओलम्पिक में जाने का मौका मिलेगा, इसी नियम के तहत योगेश्वर को ओलम्पिक का टिकट मिला है।

       Current Affair 16 March, 2016 in Hindi


1.भारत की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी (ऑनसाइट) सुरक्षा प्रणाली : 25 से अधिक देशों में स्थापित
i.हरियाणा ने एक पायलट परियोजना के तहत अभूतपूर्व पहल करते हुए भारत की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी (ऑनसाइट) सुरक्षा प्रणाली स्थापित की। 
ii.यह भारत में अपनी तरह की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सुरक्षा प्रणाली है। टेरा टेककॉम प्राइवेट लिमिटेड ने सेक्टी इलेक्ट्रॉनिक्स जीमसबीएच जर्मनी के साथ मिलकर सोमवार को चंडीगढ़ में नए सचिवालय, हरियाणा की बिल्डिंग में भारत की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सुरक्षा प्रणाली स्थापित की।
iii.सचिवालय की बिल्डिंग में इस सुरक्षा प्रणाली का डेमोस्टेरशन दिया गया। सचिवालय की छत पर लगे सायरन को मैसर्ज सिरकॉम जीममबीएच, जर्मनी द्वारा मुफ्त में लगाया गया है।

2.यस बैंक ने आईबीसीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
i.भारत के पांचवे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक यस बैंक ने इंडिया ब्राजील चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईबीसीसी) के साथ जानकारी साझा करने, कौशल और प्रौद्योगिकी और परामर्श करने से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं| 
ii.यस बैंक द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार दिल्ली में आयोजित होने वाले आठवें ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे|
iii.इस समझौते पर खेल, मीडिया एवं मनोरंजन, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, दूरसंचार एवं नवाचार सम्बन्धी क्षेत्रों को शामिल गया है|  
iv.यस बैंक एवं आईबीसीसी खेल के सामान के निर्माण में, खेलों में सीएसआर एवं प्रतिभा प्रबंधन में संयुक्त रूप से कार्य करेंगी|

3.विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया
i.विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च, 2016 को सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया| इसका उद्देश्य लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं बाजार की गड़बड़ियों और सामाजिक अन्याय के खिलाफ विरोध व्यक्त करना है|
ii.विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस दुनिया भर में उपभोक्ता इंटरनेशनल (सीआई) द्वारा एंटीबायोटिक्स प्रतिरोधकता  (एंटीबायोटिक ऑफ द मेनू) थीम के साथ मनाया गया|
iii.एंटीबायोटिक्स के अत्यधिक प्रयोग से लोगों में बीमारियों के प्रति प्रतिरोध क्षमता घटती जा रही है, साथ ही कई अन्य बीमारियां भी पनप रही हैं. सम्पूर्ण विश्व में एंटीबायोटिक्स प्रतिरोधकता खतरनाक उच्च स्तर पर हैं|

4.प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार ने संयुक्त रुप से चमेली देवी जैन पुरस्कार जीता
i.प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार को वर्ष 2015-16 के चमेली देवी जैन पुरस्कार के संयुक्त विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है| 
ii.प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार को उत्कृष्ट और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया है|
iii.काकोदकर की रिपोर्ट, जो महाराष्ट्र में खेती संकट पर आधारित थी, वर्ष 2015 में टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई थी| 
iv.उनकी 50 से अधिक रिपोर्ट को टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा एक वर्ष में प्रकाशित किया गया| 
v.यह पुरस्कार इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में 17 मार्च 2016 को पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा प्रदान किया जाएगा|

5.इंडिया इंक विश्व में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को अपनाने वाली पहली संस्था बनी
i.इंडिया इंक विश्व में औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को अपनाने वाली पहली संस्था बनी| 
ii.सतत विकास लक्ष्यों के तहत 17 लक्ष्यों की पहचान कर उनके क्रियान्वन की बात कही गयी है|
iii.इन लक्ष्यों को औपचारिक रूप से 11वें सतत विकास लक्ष्यों के राष्ट्रीय सम्मेलन, मुंबई में अपनाया गया| इस सम्मलेन का शुभारम्भ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया|

6.नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री लॉयड स्टाल शेपली का निधन
i.अमेरिकी गणितज्ञ और अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता लॉयड स्टाल शेपली का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है| 
ii.शेपली ने गणितीय अर्थशास्त्र और विशेष रूप से खेल के सिद्धांत (game theory) के क्षेत्र में योगदान दिया| 
iii.2012 में उन्हें एल्विन रोथ के साथ अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

7.पंजाब नेशनल बैंक ने अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता
i.पंजाब नेशनल बैंक (दिल्ली) ने लखनऊ के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में पंजाब एंड सिंध बैंक को 3-2 से हरा कर अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है|
ii.35वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता 2 से 9 मार्च, 2016 के मध्य लखनऊ में संपन्न हुई| 
iii.पंजाब नेशनल बैंक को विजेता टीम के रुप में 20000 रुपये एवं उपविजेता टीम को 100000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई|
iv.देश की 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिनके मध्य मुकाबले नॉक ऑउट आधार पर खेले गये. इसके अलावा एयरफोर्स ने साई लखनऊ को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प्राप्त किया|



1.एनबीएफसी एलटिको कैपिटल ने नैना लाल किदवई को गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
i.गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एलटिको कैपिटल ने एचएसबीसी की पूर्व अध्यक्ष नैना लाल किदवई को बोर्ड का गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है|
ii.किदवई एचएसबीसी एशिया-पसिफ़िक से 13 वर्ष के कार्यकाल उपरान्त कार्यकारी निदेशक के रूप में दिसम्बर 2015 को सेवानिवृत हुईं|
iii.उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में स्नातक डिग्री हासिल की तथा वर्ष 1982 में हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल से एमबीए की. वे हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल से स्नातक करने वाली पहली महिला हैं एवं किसी विदेशी बैंक में उच्च पद पर कार्यरत पहली महिला हैं|
iv.उन्हें व्यापार एवं वाणिज्य क्षेत्र में उनके योगदान के कारण पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है| उन्हें श्रेष्ठ बैंकिंग के कारण ऑल लेडीज़ लीग्स डेल्ही वीमेन ऑफ़ डिकेड अचीवर्स अवार्ड-2013 से भी सम्मानित किया गया|

2.गोवा में होने वाली रक्षा प्रदर्शनी में 46 देश करेंगे भागीदारी
i.गोवा में होने वाली रक्षा प्रदर्शनी के लिए 46 देशों और 977 से अधिक कंपनियों ने पंजीकरण कराया है| रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह आयोजन भारत के लिए नए आयाम खोलेगा|
ii.मंत्रालय ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर समारोह के लिए तैयार अपनी वेबसाईट पर कहा, 'डेफएक्स्पो इंडिया 2016, जल, थल और आंतरिक सुरक्षा प्रणाली की इस प्रदर्शनी का आयोजन 28-31 मार्च 2016 को दक्षिण गोवा के क्यूपेम तालुका के नेक्वेरी क्विटोल क्षेत्र में किया जाएगा.' यह द्विवार्षिक प्रदर्शनी का नौवां संस्करण है|
iii.यह पहला मौका है जब यह प्रदर्शनी दिल्ली के बजाय गोवा में हो रही है| मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 977 कंपनियों और 46 देशों ने इस प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया है|
iv.इस संस्करण के लिए अमेरिका, रूस, स्वीडन, कोरियाई गणतंत्र, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और पुर्तगाल आदि देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. इस प्रदर्शनी का आठवां संस्करण फरवरी 2014 में हुआ था|

3.स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने क्लीन स्ट्रीट फूड परियोजना का शुभारम्भ किया
i.केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने क्लीन स्ट्रीट फूड अभियान का शुभारम्भ किया है| फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर बिकने वाले स्ट्रीट फूड के सुरक्षा मानकों में सुधार करना है|
ii.पीएमकेवीआई के पहले चरण के तहत सड़क किनारे पटरियों पर खाना (फूड आइटम) बेचने वाले 20,000 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा| 
iii.क्लीन स्ट्रीट फूड परियोजना में एफएसएसएआई, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भी साथ मिल कर दिल्ली में 40 से ज्यादा केंद्रों पर खाद्य आइटम बेचने वालों को प्रशिक्षण देगा|
iv.ट्रेनिंग पूरी कर लेने पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को कौशल-सह-निबंधन पत्र दिया जाएगा|

4.दिल्ली ने 'लॉयड बिजनेस टुडे प्रो एम चैंपियंस' गोल्फ खिताब जीता
i.दिल्ली ने देश के प्रतिष्ठित कॉरपोरेट गोल्फ टूर्नामेंट ‘लॉयड बिजनेस टुडे प्रो एम चैंपियंस 2016’ के 20वें सत्र का खिताब जीता है| मुंबई की टीम इस ख़िताब की उप विजेता बनी|
ii.‘लॉयड बिजनेस टुडे प्रो एम चैंपियंस 2016’ के 20वें सत्र के ख़िताबी मुकाबले में दिल्ली ने 105 अंक हासिल किए जबकि मुंबई की टीम 101 अंक ही जीत सकी|
iii.भारत धवन, आवेश भटनागर, रवि खन्ना और सौरभ सूद की टीम दिल्ली ने 105 अंक हासिल कर खिताब जीता है| यह टूर्नामेंट 3/4 हेंडीकेप में स्टेबलफोर्ड फार्मेट के आधार पर खेला गया|

5.बुकर प्राइज़ विजेता अनीता ब्रूकनर का निधन
i.बुकर प्राइज़ विजेता ब्रिटिश लेखक एवं प्रसिद्ध कला इतिहासकार अनीता ब्रूकनर का निधन हो गया है| वे 87 वर्ष की थीं|
ii.ब्रूकनर ने वर्ष 1984 में अपने उपन्यास होटल डू लेक के लिए बुकर प्राइज़ जीता| उन्होंने 25 से अधिक उपन्यास लिखे|
iii.ब्रूकनर 1967 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्लेड प्रोफेसर बनने वाली पहली महिला थीं| उनकी कहानियां मध्य वर्ग के अकेलेपन पर केन्द्रित हैं जिसमे अधिकतर मुख्य किरदार महिला ही होती थी| 
iv.वर्ष 1990 में उन्हें कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) से सम्मानित किया गया| वे किंग्स कॉलेज लंदन एवं मुरे एडवर्ड्स कॉलेज, कैम्ब्रिज की छात्र रह चुकी हैं|

6.एच दीप सैनी कैनबरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त
i.जाने-माने भारतीय स्कॉलर एच दीप सैनी को प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा का कुलपति (वाइस चांसलर) नियुक्त किया गया है| 
ii.साठ वर्षीय सैनी फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के वाइस प्रेसीडेंट और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो मिसिसॉगा के प्रिसिंपल हैं| वे सितंबर 2016 को यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा में स्टीफन पारकर का स्थान लेंगे|
iii.इससे पहले वे यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू, ओंटारियो में फैकल्टी ऑफ़ एनवायरनमेंट के डीन रह चुके हैं|
iv.फ़िलहाल वे एनएसईआरसी के बायोलॉजिकल सिस्टम्स एंड फंक्शन्स के सदस्य हैं तथा कैनेडियन जर्नल ऑफ़ बोटनी के एसोसिएट एडिटर भी हैं|

7.निर्वाचन आयोग ने विशिष्ट श्रेणी मतदाताओं हेतु विशेष पहल का शुभारम्भ किया
i.असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग ने सम्मानित विशेष श्रेणियों के मतदाताओं को सुविधाजनक व स्वतंत्र निष्पक्ष मतदान के लिए पहल की हैं|
ii.आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि कमजोर वर्गों की बहुतायत वाली बस्तियों की पहचान की जाए और ऐसे स्थानों पर मतदाताओं की संख्या की परवाह किए बिना मतदान केंद्र स्थापित किए जाएं|
iii.कमजोर वर्ग के मतदाताओं को ऐसे क्षेत्र में न जाना पड़े जहां उन्हें मतदान करने से रोका जा सकता हो| 
iv.किसी निर्वाचन क्षेत्र में अगर कुष्ठ रोगी रहते हों तो सैनटोरियम में रहने वाले सभी कुष्ठ रोगियों के लिए अलग से एक मतदान केंद्र की स्थापना की जाए| उस सैनटोरियम में काम करने वाले अधिकारियों, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को ऐसे मतदान केंद्र का पीठासीन और मतदान अधिकारी नियुक्त किया जाए|

8.रोहित शर्मा ने तीसरी बार जीता यह पुरस्कार
i.भारतीय स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने तीसरी बार ईएसपीएन क्रिकइंफो पुरस्कार जीता जबकि हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को पहली बार 'कैप्टन ऑफ इ ईयर' अवार्ड से नवाजा गया है।
ii.वर्ष 2013 और 2014 में दोहरा शतक लगाने वाले रोहित ने लगातार दो वर्ष क्रिकइंफो पुरस्कार जीता था और इस वर्ष उन्हें 'टी-20 इनिंग्स ऑफ द ईयर' खेलने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
iii.रोहित ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन की शतकीय पारी खेली थी जिसे जूरी पैनल ने वोटिंग के बाद वर्ष की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करार दिया।


प्रश्न- हाल ही में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (CCEA) ने ‘राष्ट्रीय उत्पादक प्रतियोगितात्मकता परिषद’ (NMCC) को बंद करने को अनुमति प्रदान की है। इसकी स्थापना कब हुई थी?
(a) वर्ष 2005
(b) वर्ष 2004
(c) वर्ष 2003
(d) वर्ष 2006
उत्तर-(a)
प्रश्न-29 फरवरी, 2016 को प्रस्तुत केंद्रीय आम बजट 2016-17 से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 1 मई, 2018 तक 100 प्रतिशत ग्रामीण विद्युतीकरण।
(ii) 655 करोड़ रुपये के आबंटन के साथ ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ नामक नई स्कीम।
(ii) वर्ष 2016-17 के दौरान प्रधानमंत्री की जन-औषधि योजना के तहत 5,000 स्टोर खोला जाएगा।
(iv) पीपीपी मोड के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय डायलिस सेवा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं-
(a) केवल (i) और (iv)
(b) केवल (i), (ii) और (iv)
(c) केवल (i), (iii) और (iv)
(d) उर्युक्त सभी
उत्तर-(b)

प्रश्न-केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट 2016-17 में इस वर्ष कितने स्टेशनों पर वाई-फाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की है?
(a) 400
(b) 200
(c) 100
(d) 300
उत्तर-(c)

प्रश्न-23 फरवरी, 2016 को मर्सर द्वारा जारी 18वें ‘क्वालिटी ऑफ लिविंग सर्वे’ के अनुसार जीवन की गुणवत्ता के आधार पर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है-
(a) विएना
(b) ज्यूरिख
(c) ऑकलैंड
(d) म्यूनिख
उत्तर-(a)

प्रश्न-हाल ही में स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां, 2015 के अनुसार, वर्ष 2011-15 की अवधि में विश्व का शीर्ष शस्त्र निर्यातक देश कौन-सा है?
(a) रूस
(b) अमेरिका
(c) चीन
(d) जर्मनी
उत्तर-(b)

प्रश्न-IMF 14वें सामान्य कोटा समीक्षा में प्रस्तावित कोटा सुधार जो 26 जनवरी, 2016 से प्रभावी हो गया, में सकल कोटा में कितने प्रतिशक की वृद्धि की गयी?
(a) 50%
(b) 75%
(c) 100%
(d) 125%
उत्तर-(c)

प्रश्न-भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-लेखा समूहक (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2016’ का प्रारूप निर्देश कब जारी किए गए?
(a) 1 मार्च, 2016
(b) 2 मार्च, 2016
(c) 3 मार्च, 2016
(d) 28 फरवरी, 2016
उत्तर-(c)

1 मार्च, 2016 को अरबपतियों की 30 वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2016 जारी की गई। इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब किसे प्राप्त हुआ है?
(a) वॉरेन बफेट
(b) बिल गेट्स
(c) मार्क जुकरबर्ग
(d) अमांसियो ओर्टेगा
उत्तर-(b)

प्रश्न-26 फरवरी, 2016 को संसद में प्रस्तुत आर्थिक समीक्षा-2015-16 के अनुसार वर्ष 2016-17 में सकल घरेलू उत्पाद विकास (GDP) दर कितने प्रतिशत रहने की उम्मीद है?
(a) 7-7.5 प्रतिशत
(b) 7-8 प्रतिशत
(c) 8 प्रतिशत
(d) 8-8.5 प्रतिशत

प्रश्न-14 मार्च, 2016 को नाभिकीय सक्षम ‘अग्नि-I’ मिसाइल का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से किया गया। यह मार करती है-
(a)सतह से सतह
(b)हवा से हवा
(c)सतह से हवा
(d)हवा से सतह
उत्तर-(a)

प्रश्न-हाल ही में खोजी गई सांप की एक नई प्रजाति ‘ब्लैक शिल्डटेल’ संबद्ध है-
(a)पश्चिमी घाट से
(b)हिमांचल प्रदेश से
(c)पूर्वी घाट से
(d)अंडमान निकोबार द्वीप समूह से
उत्तर-(a)

प्रश्न-10 मार्च, 2016 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किस ध्रुवीय प्रक्षेपणयान से छठवें नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-एफ का सफल प्रक्षेपण किया?
(a)पीएसएलवी-सी 30
(b)पीएसएलवी-सी 31
(c)पीएसएलवी-सी 32
(d) पीएसएलवी-सी29
उत्तर-(c)

प्रश्न-हाल ही में पहले वायुमंडल युक्त बृहद ग्रह की खोज की गई है इस ग्रह की दूरी पृथ्वी से कितनी है?
(a) 20 प्रकाश वर्ष
(b) 40 प्रकाश वर्ष
(c) 15 प्रकाश वर्ष
(d) 80 प्रकाश वर्ष
उत्तर-(b)

प्रश्न-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा ‘एंटी-रेडिएशन मिसाइल’ (ARM) का कैप्टिव उड़ान परीक्षण कब किया जाएगा?
(a) अप्रैल-मई, 2016
(b) मार्च-अप्रैल, 2016
(c) मई-जून, 2016
(d) जून-जुलाई, 2016
उत्तर-(a)

प्रश्न-हाल ही में पृथ्वी-II मिसाइल का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया गया। सेना के सामरिक बल कमान में इसकी तैनाती कब हुई थी?
(a) वर्ष 2004
(b) वर्ष 2003
(c) वर्ष 2006
(d) वर्ष 2005
उत्तर-(b)

प्रश्न-मार्च, 2016 को लखनऊ में संपन्न अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता का खिताब किस टीम ने जीता?
(a)एयर इंडिया, दिल्ली
(b)एयर फोर्स
(c)साई भोपाल
(d) पंजाब नेशनल बैंक, दिल्ली
उत्तर-(d)

प्रश्न-कैपिटल वन कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 2016 की विजेता टीम है-
(a)स्टोक सिटी
(b)लीवरपूल
(c)मैनचेस्टर सिटी
(d)साउथम्पटन
उत्तर-(c)

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई योनेक्स ऑल इंग्लैंड ओपन बैंडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब निम्न में से किस खिलाड़ी ने जीता लिया?
(a)हु युन
(b)लिन डैन
(c)मोहम्मद अहसान
(d)हेंद्रा सेतियावान
उत्तर-(b)

प्रश्न-रणजी ट्रॉफी, 2015-16 का खिताब किसने जीता है?
(a)मुंबई
(b)कर्नाटक
(c)सौराष्ट्र
(d)महाराष्ट्र
उत्तर-(a)

प्रश्न-3 मार्च, 2016 को संपन्न U-23 सी.के. नायडु ट्रॉफी की विजेता टीम है-
(a) मध्य प्रदेश
(b) उत्तर प्रदेश
(c) मुंबई
(d) गुजरात
उत्तर-(c)

प्रश्न-हाल ही में जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में किसने प्रथम स्थान प्राप्त किया?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) न्यूजीलैंड
(d) भारत
उत्तर-(a)

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कब हाइड्रोकार्बन उत्खनन एवं लाइसेंसिंग नीति(HELP) को अपनी मंजूरी दी?
(a)8 मार्च, 2016
(b)9 मार्च, 2016
(c)10मार्च,2016
(d)5 मार्च,2016
उत्तर-(c)

प्रश्न-FINA डाइविंग विश्व कप, 2016 का आयोजन कहां किया गया?
(a)ब्राजील
(b)इंग्लैंड
(c)चीन
(d)स्पेन
उत्तर-(a)

प्रश्न-हाल ही में भारतीय रेलवे ने स्टेशनों और रेलगाड़ियों के जरिये विज्ञापन क्षमता के दोहन के लिए किसको सलाहकार नियुक्त किया?
(a) टीसीएस
(b) महिंद्रा टेक
(c) विप्रो
(d) अर्नेस्ट एंड यंग
उत्तर-(d)

प्रश्न-अभी हाल में ही प्रधानमंत्री द्वारा विमोचित की गई पुस्तक ‘अर्ली हिंदू टेंपल ऑफ गुजरात’ के लेखक कौन है?
(a) राम माधव
(b) बी.ए. साहनी
(c) वरूण मायरा
(d) मतंग राम
उत्तर-(c)



Kategori

Kategori